फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

विधायक बोले, अपराधियों के सामने सरकार ने कर रखा है सरेंडर

Mon, 19 Oct 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
meeting
प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था के विरोध में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम से संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपने के पूर्व पार्टी कार्यालय समता भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में उत्तर प्रदेश की बहन-बेटियों की कोई सुरक्षा नहीं है। अपराधियों के सामने सरकार ने सरेंडर कर रखा है।कहा कि आए दिन बच्चियां हैवानियत की शिकार हो रही है। बेटियों की चीख और चीत्कार से पूरा प्रदेश गूंज रहा है। जिला एवं पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में बलिया के दुर्जनपुर गांव में जयप्रकाश पाल की हत्या हो गई। इसके बावजूद सरकार के लोग अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में व्यस्त हैं। भाजपा सरकार का नारी सुरक्षा का दावा झूठा और फरेब भरा है। योगी सरकार कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने में विफल साबित हुई है। हर मोर्चे पर विफल भाजपा की सरकार को प्रदेश की गद्दी छोड़ देनी चाहिए। पुलिस थानों में अब न्याय नहीं दमन हो रहा है। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। चारों तरफ अराजकता का बोलबाला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश की पुलिस फर्जी मुकदमे दर्ज कर आमजन का आर्थिक शोषण कर रही है। प्रदेश की जनता का पुलिस पर से पूरी तरह से विश्वास उठ गया है। सरकार प्रदेश में अपराध रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने की मांग किया। पत्रकार वार्ता और ज्ञापन देने के दौरान पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व सांसद राधामोहन सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक रामधारी यादव, राजेश राय, सुधीर यादव, सदानंद यादव, गोपाल यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद, निजामुद्दीन खां, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, अशोक बिंद, रामवचन यादव, दिनेश यादव, सत्येंद्र यादव, राजेंद्र यादव, कमलेश यादव, जयहिंद यादव, योगेंद्र राय, बृजदेव खरवार, कमलेश यादव, गरीब राम, विभा पाल, रीना यादव, रामयश यादव, राजीव यादव, अमित सिंह लालू, विनोद पाल, आमिर अली, सदानंद कनौजिया, आलोक राम, अभिनव सिंह, सुशील जायसवाल, रामाधार यादव, चंदन यादव, राजेश गोड़, आजाद राय, ताहिर हुसैन, सत्यनारायन चौहान, राकेश यादव, अभिनव सिंह, कृष्णानंद यादव, दिनेश यादव, राहुल सिंह, नन्हे, आजाद कनौजिया, सिकंदर कनौजिया, रामाशीष यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed