फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

किसान सरकार की गलत नीतियों से परेशान

Tue, 06 Oct 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
meeting
मरदह ब्लाक संगठन द्वारा किसान सभा की बैठक महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को हुई। - फोटो : GHAZIPUR
मरदह। उत्तर प्रदेश किसान सभा की मरदह ब्लाक इकाई की बैठक महाहर धाम शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र यादव ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि इस समय किसान सरकार की गलत नीतियों से परेशान है। उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है। आवारा पशुओं से भी किसान परेशान हैं। सरकार को उसकी उचित व्यवस्था करनी चाहिए। सरकार ने जो किसान विरोधी बिल पास किया है उसकी घोर निंदा करते हुए उसके विरोध में लड़ाई लड़ने के लिए किसानों से अपील किया। 26, 27 नवंबर को इस बिल के विरोध में प्रदर्शन के लिए दिल्ली ज्यादा से ज्यादा संख्या में चलने की अपील किया। बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले का विरोध करते हुए कहा की सरकारें आती हैं और चली जाती है लेकिन किसानों की समस्या का हल नहीं होता। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जनार्दन राम, महामंत्री अशोक मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राजदेव यादव, रामकेर यादव, दीना सिंह, विक्रमा यादव, रामबदन सिंह, भीम सिंह, घूरा सिंह यादव, अंगद सिंह, रामनारायण यादव, शैलेश यादव, जयप्रकाश यादव, मुलायम यादव, नकुल यादव, जितेन्द्र चौहान, वीरेन्द्र सिंह, रामबचन सिंह, शिवलाल यादव, डब्लू सिंह, जितेन्द्र यादव, मूरत राम, रमाशंकर गिरी, ओमप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed