फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   meeting

संगठन के कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी

Mon, 05 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
meeting
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा की मासिक बैठक कार्यालय समता भवन पर सोमवार को हुई। इसमें ब़ूथ कमेटी के गठन की समीक्षा के साथ-साथ निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम पर चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन कार्यों को गंभीरता से लेने का निर्देश देते हुए कहा कि सांगठनिक कार्यों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि भाजपा राज में गरीबों पर जुल्म और ज्यादती बढ़ी है। सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद ने कहा कि समाज का हर वर्ग भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। सरकार लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ा रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश महिलाओं के लिए असुरक्षित प्रदेश हो गया है। इंसाफ की मांग करने वालों को सरकार के इशारे पर पुलिस लाठियों से पीट रही है। शोक संवेदना व्यक्त करना योगीराज में मानो अपराध हो गया है। इस दौरान निजामुद्दीन खां, संग्राम बिंद, रामवचन यादव, रामज्ञान सिंह यादव, अरविंद कुमार यादव, शिवपूजन यादव, बलिराम यादव, सत्येंद्र यादव सत्या, सदानंद कनौजिया, कन्हैया यादव, उदय यादव, अवधेश यादव, अरविंद कुशवाहा, कांता राजभर, विजय राजभर, जगतमोहन बिंद, सिकंदर कनौजिया, कमलेश बिंद, सुभाष यादव, आदित्य यादव, सनी यादव, निलेश मिश्रा, राधेश्याम यादव आदि उपस्थित थे। संचालन रमेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed