{"_id":"050f0994a95af46b9690c6bb3cb00cb5","slug":"mdm-got-kids-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्याह्न भोजन में मिला बच्चों को दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्याह्न भोजन में मिला बच्चों को दूध
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
शासन की ओर से परिषदीय विद्यालय के बच्चों को मध्याह्न भोजन में हर बुधवार को दूध उपलब्ध कराने का फैसला किया गया है। इसके तहत बुधवार को शहर सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक विद्यालयों पर बच्चों को दूध
पिलाया गया। कई विद्यालयों पर योजना की शुरूआत नहीं हो सकी और बच्चे बिना दूध के ही रहे। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार प्राथमिक विद्यालय निरहूकापुरा में खंड शिक्षाधिकारी भदौरा जयप्रकाश पाल ने बच्चों को दूध पिलाया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ भदौरा के अध्यक्ष पवन सिंह, एनपीआरसी जनार्दन यादव, अशोक सिंह, विंध्याचल सिंह, निरमा, रेनू यादव आदि मौजूद थीं। देवकली संवाददाता के अनुसार बीआरसी भवन बरहपुर में बुधवार को छात्रा को
विज्ञापन
दूध पिलाकर खंड शिक्षाधिकारी महेंद्रप्रताप सिंह ने योजना की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि एमडीएम के अंतर्गत प्रत्येक बुधवार को दो सौ ग्राम दूध प्रत्येक बच्चे को देना अनिवार्य है। दूध की खरीदारी ग्राम शिक्षा समिति एवं
प्रधानाध्यापक की होगी। इस मौके पर सह समन्वयक डा. दीनानाथ सिंह यादव, संतोष यादव, रुपेंद्र दुबे, हीरामणि, रामाश्रय यादव, उमेश कुशवाहा, आत्मप्रकाश, कन्हैयालाल, रामनगीना, सुनीता, रविंद्र, निरंजन, पारस सिंह चौहान, राधेश्याम आदि
मौजूद थे। संचालन डा. दीनानाथ सिंह ने किया। प्राथमिक विद्यालय खोजनपुर पर ग्राम प्रधान राकेश यादव ने बच्चों को दूध पिलाकर योजना की शुरूआत की। इस मौके पर शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष भरत यादव, जयद्रथ, हीरा राम, सूबेदार
यादव आदि मौजूद थे। भांवरकोल संवाददाता के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं को खंड शिक्षाधिकारी राजेश राम ने दो सौ ग्राम दूध वितरित कर योजना की शुरूआत की। इस मौके पर एनपीआरसी जुबेर अंसारी,
प्रधानाध्यापक अब्दुल बारी, सहायक अध्यापक तुलसीदास आदि मौजूद थे। शहर के अलावा कई ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को योजना के तहत बुधवार को दूध वितरित नहीं किया गया।