{"_id":"695ac9fc22e22c2749057ffb","slug":"md-ms-studies-will-start-from-tomorrow-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-145035-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कल से शुरू होगी एमडी-एमएस की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कल से शुरू होगी एमडी-एमएस की पढ़ाई
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमडी- एमएस की पढ़ाई छह जनवरी से शुरू हो जाएगी। बॉयोकेमेस्ट्री और कम्युनिटी मेडिसिन में तीन- तीन सीटों पर छात्र प्रवेश ले चुके हैं। वहीं, डीएनबी में एनेस्थीसिया की दो सीट में एक छात्र ने दाखिला ले लिया है। जबकि अन्य खाली सीटों पर भी छात्रों के आने का क्रम जारी है।
महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि शासन की ओर से कॉलेज को दिसंबर माह के शुरू सप्ताह में एमडी व एमएस की 11 सीट उपलब्ध कराई गई थी।
इसके तहत एनॉटमी विभाग में चार सीट, बॉयोकेमेस्ट्री विभाग में चार और कम्युनिटी मेडिसिन में तीन सीट मिली था। इसके अलावा डीएनबी में एनेस्थीसिया की दो सीट मिली थी।
विज्ञापन
बॉयोकेमेस्ट्री की चार सीट में तीन और कम्युनिटी मेडिसिन की तीन सीटों पर छात्रों ने दाखिला ले लिया है,जबकि एनॉटमी विभाग की चार सीटों पर दाखिले को लेकर शासन स्तर से छात्रों की काउंसलिंग जारी है। वहां सूची आने और छात्रों के आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया को पूरी कर ली जाएगी।
वहीं दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह पर पैथोलॉजी विभाग में एमडी की पढ़ाई के लिए चार सीट मिल चुकी है।