फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   MBA student watching IPL match standing on roof barge died after falling down

Ghazipur: एमबीए का छात्र छत के बारजे पर खड़ा होकर देख रहा था IPL का मैच, नीचे गिरने से मौत

Wed, 26 Apr 2023 05:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 26 Apr 2023 05:50 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में बीती रात छत का बारजा गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक एमबीए का छात्र था। वह बारजे पर खड़ा होकर आईपीएल का मैच देख रहा था। 

विज्ञापन
MBA student watching IPL match standing on roof barge died after falling down
अमन अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में बीती रात छत का बारजा गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक एमबीए का छात्र था। वह बारजे पर खड़ा होकर आईपीएल का मैच देख रहा था। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मच गई। बुधवार को परिजनों ने शव को कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए- खाक कर दिया।

विज्ञापन


दुल्लहपुर के हनुमानगढ़ी मुहल्ला निवासी अमन अहमद (20) घर की छत पर बने नवनिर्मित बारजा पर खड़े होकर कान में ईयर फोन लगाकर मोबाइल में गुजरात और मुंबई के बीच चल रहे आईपीएल मैच को देख रहा था। इसी दौरान करीब ढाई इंच के ईंट से जुड़ा हुआ बारजा युवक सहित नीचे जमीन पर आ गिरा।
विज्ञापन


अमन की मां शबनम बानो ने बताया कि रात में सभी लोगों को वह खाना खिला रही थी। इस दौरान जब अमन नजर नहीं आया तो उसकी तलाश में छत पर चढ़ी।  देखा कि बारजा नीचे गिरा हुआ है और उस पर अमन लहूलुहान एवं अचेत पड़ा हुआ है। नजारा देख वो चीख पड़ीं। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन गंभीर रूप से घायल अमन को मऊ अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें; दो सगी बहनें एक ही युवक को बता रहीं खुद का पति, वजह जानकर हैरत में पड़ जाएंगे

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मच गई। अमन अहमद संत बुला पीजी कॉलेज अमारी में एमबीए का छात्र था।

उसके पिता हसीन अहमद स्थानीय बाजार के चौहान मार्केट में जूता-चप्पल की दुकान चलाते हैं। दो भाई और बहनों में सबसे बड़ा अमन और पिता के साथ दुकान में भी अपना हाथ बंटाता था। 

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र में बीती रात छत का बारजा गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक एमबीए का छात्र था। वह बारजे पर खड़ा होकर आईपीएल का मैच देख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed