फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Masked shot dead farmer in land dispute

भूमि विवाद में नकाबपोशों ने किसान को मारी गोली

Tue, 16 Feb 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Masked shot dead farmer in land dispute
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में सोमवार की देर शाम साढ़े नौ बजे भूमि विवाद में नकाबपोश बदमाशों ने किसान को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। इधर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस एवं परिजनों को दी। रोते बिलखते परिजन घायल को उपचार के स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इमिलिया गांव निवासी चंद्रबली यादव (55) देर शाम साढ़े नौ बजे अपने खेत से घर जा रहे थे। उनके घर से 50 मीटर दूरी पर तीन-चार नकाबपोश बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। गोली किसान के सीने में जा लगी और वह चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल किसान चंद्रबली को इलाज के लिए वाराणसी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल पर छानबीन कर रही है। पुलिस ने बताया कि घायल को वाराणसी भेजा गया है। मामले की छानबीन चल रही। अब तक पीड़ित के परिवार से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed