फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   marrige

24 अल्पसंख्यक बेटियों के निकाह को कब मिलेगा धन

Thu, 14 Jan 2021 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
marrige
गाजीपुर। शादी अनुदान योजना की अनुदान राशि से बेटियों का निकाह करने वाले परिवारों के अरमान इस बार पूरे नहीं हो पाएंगे। इस वर्ष सिर्फ 24 बेटियों के ही निकाह हो सकेंगे। उसके लिए चार लाख 80 हजार का बजट ही मिला है। जबकि आवेदन 217 लोगों ने किए थे। इन 24 बेटियों में से भी जिनको अधिक जरूरत है उन्हें ही धनराशि दी जाएगी। इसके लिए जल्द बैठक कर निर्णय लिया जाएगा। शादी अनुदान योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग की गरीब बेटियों की शादी के लिए अनुदान मिलता है। 2018-19 में 84 गरीब बेटियों की शादी के लिए 16 लाख 80 हजार रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। बजट कम होने के कारण चुनी गई 24 बेटियों की शादी के लिए अनुदान के बीस हजार रुपये अभी नहीं दिए जा सके हैं। कारण, बेटियां अधिक हैं और धनराधि का आवंटन कम। अब विभागीय बैठक कर निर्णय लिया जाएगा कि किसे धनराशि दी जाए। इन बेटियों की हाल ही में शादी होनी है। वर्ष 2018 तथा 2019 में 84-84 बेटियों के लिए अनुदान दिया गया था। लगातार दो साल तक 16 लाख 80 हजार की धनराशि जिले में भेजी गई है। पहले भेजी गई धनराशि ही सभी लाभार्थियों को नहीं मिल पा रही थी। इस बार बहुत कम धनराशि आने से विभागीय अधिकारी पशोपेश में हैं। वह यही नहीं तय कर पा रहे हैं कि किस आधार पर मदद की धनराशि दी जाए। जैबुन निशा ने बताया कि शादी अनुदान योजना के तहत अनुदान समय से न मिलने से लाभार्थी काफी दिनों से चक्कर काट रहे हैं। प्रशासन को इस पर ध्यान देना जरूरी है। मुन्नी बेगम ने बताया कि गरीब परिवार की बेटियों को सरकार से आर्थिंक मदद जरूर दी जाती है, लेकिन हमेशा विभाग बजट का रोना रोता है। पात्र होने के बाद भी कइयों धनराशि नहीं मिल पाती है। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि अभी शादी अनुदान के लिए कुछ और धनराशि मिलने की संभावना है। इसलिए हम थोड़ा इंतजार कर रहे हैं। मुख्य विकास अधिकारी से भी इस पर चर्चा करनी है। उनके निर्देश के आधार पर कुछ और धनराशि मिलने पर ही इकट्ठे अनुदान की धनराशि वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed