{"_id":"617308cc760ad13d7b120e9f","slug":"married-woman-hangs-herself-ghazipur-news-vns618716920","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदे पर लटकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता ने फंदे पर लटकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। स्थानीय कुशवाहा कॉलोनी के वार्ड नंबर 10 में बृहस्पतिवार की देर रात एक विवाहिता ने कमरे की छत में लगे पंखे की कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां ने पति, ससुर, देवर और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सुहवल थानाक्षेत्र के सोनवल गांव निवासी चांदनी कुशवाहा (28) की शादी 29 अप्रैल 2018 को दिलदारनगर की कुशवाहा कालोनी वार्ड नंबर 10 निवासी धीरेंद्र कुशवाहा के साथ हुई थी। पति धीरेंद्र कुशवाहा प्रयागराज में रहकर लोको पायलट की तैयारी कर रहा है। ससुर राम नगीना कुशवाहा ने बताया कि बहू चांदनी शाम को भोजन के बाद कमरे में सोने चली गई। सुबह विलंब होने पर जब पत्नी के साथ बहू के कमरे की तरफ गया तो दरवाजा अंदर से सटा हुआ था। धक्का देकर दरवाजा खोला तो बहू पंखे की कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर लटक रही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे की कुंडी से उतारकर थाना लेकर आई। इधर मौत की जानकारी होते ही मृतका मां स्वीकृति देवी भी ग्रामीणों के साथ पहुंच गई और पुत्री का शव देखकर रोने-बिलखने लगी। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक मांगने को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतका की माता स्वीकृति देवी की तहरीर विवाहिता के पति, ससुर, देवर और दो ननद सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।