{"_id":"6341c0faed26636f9b13c67e","slug":"married-woman-found-injured-in-suspicious-condition-death-ghazipur-news-vns6781248137","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में घायल मिली विवाहिता, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में घायल मिली विवाहिता, मौत
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव में एक विवाहिता की शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम पिकअप चलाकर परिवार का जीविकोपार्जन करता है। शुक्रवार की देर शाम वह जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी खुशबू (32) कमरे में घायलावस्था में पड़ी थी। उसके गर्दन के पास से खून बह रहा था। इस्लाम ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शव लेकर घर आए और पुलिस को सूचना दी।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर थाने आई। वहीं मृतका का भाई नंदू भी थाने पहुंचा। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बहन को चोट लगी है, इसकी जांच कर कार्रवाई की जाए। वहीं ससुरालियों एवं मायके पक्ष के लोगों के रोने- बिलखने से माहौल मातमी बना रहा। गांव के लोग उन्हें सांत्वना देकर शांत कराने में जुटे रहे।
विज्ञापन
इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत होने की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।