फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Married woman found hanging in the room

Ghazipur News: कमरे में फंदे से लटकती मिली विवाहिता

Thu, 03 Apr 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Married woman found hanging in the room
कासिमाबाद। कुतुबपुर गांव में मंगलवार की रात एक विवाहिता कमरे की छत में लगे पाइप में दुपट्टे के फंदे से लटकती मिली। पुलिस ने शव को मॉर्च्यूरी में सुरक्षित रखवा दिया। साथ ही मायके पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

इधर, परिजनों के रोने- बिलखने से मृतक के दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। कुतुबपुर गांव निवासी सिया चौहान (27) ने देर शाम खाना बनाकर सभी परिजनों को खिलाया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए।
विज्ञापन

इधर खाना खाने के बाद पति अमित बाहर टहलने चले गए। वहां से वापस लौटकर कमरे में पहुंचे तो देखा कि उसकी पत्नी सिया चौहान पंखे के लिए छत में लगाए गए पाइप में दुपट्टे का फंदा लगाकर झूल गई है। अमित ने पत्नी को फंदे पर झूलता देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन फंदा काटकर विवाहिता को नीचे उतारकर सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अमित ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित मॉर्च्यूरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मरदह थानाक्षेत्र के सिगेंरा गांव निवासी सिया चौहान की शादी वर्ष 2018 में कुतुबपुर गांव निवासी अमित चौहान के साथ हुई थी।

पुलिस ने मृतका के पिता कमला चौहान और भाई को घटना की सूचना दी है। पुलिस फिलहाल मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के देर शाम आने की सूचना है। उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed