फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   marridge

सामूहिक विवाह ः सुख-दुख में साथ निभाने का लिया वचन

Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
marridge
लंका मैदान स्थित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत एक दुसरे को जयमाल डालते वर- वधु। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लंका के मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 143 जोड़े शादी के बंधन में बंधे। वर-वधु ने जिंदगी भर एक दूसरे का सुख-दुख में साथ निभाने का वचन दिया। इस दौरान शहनाई और ढोल-नगाड़ों के बीच शादी की रस्में पूरी हुईं। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। डीएम और अन्य अधिकारियों ने वर वधू को आशीर्वाद देकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शहर के लंका मैदान में शहनाई और ढोल की धुन पर वैदिक मंत्रों के बीच शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए 143 जोड़ों ने सात फेरे लिए और अग्नि को साक्षी मान जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और एक दूजे के हो गए। जिला प्रशासन ने 151 जोड़ों के शादी की तैयारी की थी। इनमें से 143 ही शामिल हो सके। इस दौरान सब रजिस्ट्रार ने जोड़ों को विवाह प्रमाणपत्र सौंपे। जिला पंचायत की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जमानिया विधायक सुनीता सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय, पूर्व चेयरमैन सरिता अग्रवाल, सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता, एडीएम भू राजस्व सुशील लाल, एडीएम राजेश सिंह, दीपक जायसवाल, अजय पालीवाल, सुरेश कुमार, रामविलास यादव, दिव्यांगजन एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, डीडीओ भूषण कुमार, परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed