फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Many organizations have come forward in support of lay

धरने के समर्थन में कई संगठन आगे आए

Tue, 07 Apr 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 07 Apr 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Many organizations have come forward in support of lay
नगर पालिका परिषद के खिलाफ सभासदों की ओर से शुरू किया धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन को धार देने के लिए विभिन्न संगठन भी धरने के समर्थन में आगे आए। इसमें अधिवक्ता एवं सामाजिक संगठनों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए सभासद संजय सिंह ने कहा कि जांच के दौरान चेयरमैन को कई मामलों में दोषी पाया गया। जब तक उनके विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती, आंदोलन जारी रहेगा। जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में फिजूल के पैसे खर्च किए गए। जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। सामाजिक कार्यकर्ता अविनाश सिंह गौतम ने कहा कि नगर क्षेत्र में ज्यादा क्षमता के जलते बल्ब, नल की खुली टोटियां, बजबजाती नालियां एवं जानलेवा सड़कें नगर पालिका प्रशासन की निष्क्रियता को उजागर कर रही हैं। सिविल बार के अध्यक्ष चिराउ प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि नगर पालिका द्वारा जनता के पैसे के गबन के लिए जनहित याचिका कराने में सभासदों की मदद की जाएगी। सभासद वहीद चौधरी ने कहा कि जनपद की जनता दिल्ली, मुंबई के तर्ज पर स्वकर प्रणाली को नहीं अपना सकती है। इस मौके पर सभासद सरिता गुप्ता, जुलेखा बेगम, पिंकी कन्नौजिया, राजन सिंह, फिरोज जमाल, वंशीधर कुशवाहा, रणधीर सिंह, विनोद शर्मा, राजन आर्य, मोती चौधरी, बदन यादव, विशाल पांडेय, गौरव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दयानाथ दूबे एवं संचालन सतीश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed