फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manjadar died in the fight

मारपीट में घायल मजूदर की मौत

Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Manjadar died in the fight
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मेख गांव स्थित रविदास मंदिर के पास बीते चार अक्तूबर को हुई मारपीट में घायल मजदूर की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात आजमगढ़ के मुबारकपुर स्थित एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव निवासी सतीराम (55) चार अक्तूबर की शाम पांच बजे रविदास मंदिर के पास बैठे थे। इसी दौरान गांव के दो मनबढ़ पहुंचे और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान मजदूर के पेट में गंभीर चोट आई। परिजन उसे उपचार के लिए मऊ लेकर गए जहां चिकित्सकों ने बताया कि घायल की आंत फट गई है। उसे वाराणसी रेफर कर दिया। आर्थिक रूप से कमजोर होने के नाते परिजन उसे आजमगढ़ के मुुबारकपुर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां आपरेशन के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गंगिया देवी ने अनिल और डबलू के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed