फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Manimanjari killers will be behind bars in ten days

दस दिन में सलाखों के पीछें होंगे मणिमंजरी के हत्यारोपी

Sun, 30 Aug 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Manimanjari killers will be behind bars in ten days
भांवरकोल के कनुवान गांव में पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय के परिजनों को ढांढस बंधाने जाते राज्यम? - फोटो : GHAZIPUR
भांवरकोल। प्रदेश के युवा खेल एवं पंचायती राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी शनिवार की शाम कनुवान गांव पहुंचे। वह पीसीएस अधिकारी मणिमंजरी राय के परिजनों से मिले तथा शोक संवेदना व्यक्त किया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि म णिमंजरी के मामले में पुलिस लीपापोती कर रही है। पुलिस इसे आत्महत्या साबित करने में जुटी है जबकि उसकी हत्या की गई है। इस घटना के नामजद आरोपी सरेआम घूम रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा रही है। परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाया कि सूचना के बाद मणिमंजरी की डेडबाडी पहुंचने से पहले ही सील कर दी गई तथा प्रशासनिक अधिकारियों का रवैया एवं व्यवहार काफी नकारात्मक रहा। परिजनों की इन बातों से राज्यमंत्री निरुत्तर हो गए। श्री तिवारी ने परिजनों को आश्वस्त किया कि फोरेंसिक रिपोर्ट मिलते ही इस घटना की जांच में काफी तेजी आएगी। इस घटना में सभी नामजद आरोपियों को दस सितंबर तक हर हाल में जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। कहा कि अगर इस मामले में कोई अधिकारी हो या नेता अगर उनकी संलिप्तता पाई गयी तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा। उन्होंने मौके पर ही पुलिस अधिकारियों से वार्ता किया तथा इस मामले के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिजनों की सीबीआई जांच की मांग से मुख्यमंत्री को अवगत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डीपीआरओ अनिल सिंह, एसडीएम राजेश गुप्ता, भाजपा नेता सिद्धार्थ राय, विनोद राय, संतोष राय, शशांक शेखर, सतीश, राजेश राय, राजन राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed