फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Man dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 10 Jul 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
नगसर थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट दिलदानगर ब्रांच लाइन पर रविवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे पुल नंबर सात के पास मेमू ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची नगसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सुरेंद्र राजभर ने बताया कि उनका बड़ा पुत्र भीम राजभर (28) रोज की तरह बकरी चराने के लिए गांव के पश्चिम तरफ गया था। इसी दौरान बकरी चरते हुए ट्रैक के दूसरे तरफ चली गई। उन्होंने ने बताया कि तभी सामने से सोनवल की ओर से मेमू ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से पुत्र की मौत हो गई। बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक को एक मात्र डेढ़ वर्ष की पुत्री है। वह घर का एकमात्र कमासूत था। मृतक अपने तीन भाईयों में सबसे बडा था। इस संबंध में नगसर थानाध्यक्ष तरूण श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed