{"_id":"627bfff912860c066e51b326","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-ghazipur-news-vns6530414110","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के अतरौली स्थित आरटीओ आफिस के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, बबेड़ी गांव निवासी अरविंद कुमार (24) पुत्र राजेश राम बुधवार की दोपहर किसी काम से पैदल ही अपने गांव से आरटीओ आफिस आ रहा था। उसी दौरान आरटीओ आफिस के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। महराजगंज चौकी इंचार्ज कृपाशंकर उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दो वांछितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
गोवंश तस्करी के मामले में पिछले चार महीने से वांछित चल रहे सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के डहरा गांव निवासी जान मोहम्मद एवं कैलाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कोतवाल तेज बहादुर सिंह बताया कि वांछित अपराधी फरार चल रहे थे। घर से उनकी गिरफ्तारी हुई। जिसके बाद जेल भेज दिया गया।