फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Man died in accident hit by bike two other injured in ghazipur

गाजीपुर में हादसा: पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, नलकूप आपरेटर की मौके पर मौत, दो घायल

Tue, 21 Sep 2021 05:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 Sep 2021 05:10 PM IST
सार

ओवरब्रिज पार कर रहे नलकूप ऑपरेटर को बाइक से धक्का लग गया। साथ ही बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार दोनों लोग भी सड़क पर गिर पड़े, जो घायल हो गए।

विज्ञापन
Man died in accident hit by bike two other injured in ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के अतरसुवा गांव के पास सोमवार की देर रात गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार नलकूप आपरेटर की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए। डॉक्टरों ने एक घायल की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। इधर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से सन्नाटा पसर गया।

विज्ञापन


सिहोरी गांव निवासी उसमान खान(45) बाजार आए हुए थे। वहां से वह पैदल घर वापस लौट रहे थे। इधर नोनहरा थाना क्षेत्र के साथीपुर गांव निवासी सुरेंद्र राम(47) अपने मित्र नेवादा गांव निवासी प्रमोद कुमार(30) के साथ वाराणसी से बाइक से घर वापस आ रहे थे। वह अपने बच्चे अमित कुमार को वाराणसी स्थित एक विद्यालय में छोड़ने गए थे।
विज्ञापन


ओवरब्रिज पर लगा व्यक्ति को बाइक का धक्का
अतरसुवा गांव के पास गाजीपुर-वाराणसी मार्ग स्थित ओवरब्रिज पार कर रहे उसमान खान को बाइक से धक्का लग गया। साथ ही बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार सुरेंद्र राम और प्रमोद कुमार भी सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तीनों घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल जाते समय सुरेंद्र राम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि उसमान खान का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं प्रमोद कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

मृतक सुरेंद्र राम नलकूप विभाग में ऑपरेटर के पद पर तैनात था। थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed