फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   man death due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Fri, 01 Nov 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
man death due to vehicle collision
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव के पास गुरुवार की शाम तेज रफ्तार माल वाहक वाहन के टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव सहित वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली लाई।
विज्ञापन

क्षेत्र के राघोपुर गांव नवासी रमाशंकर सिंह यादव (58) गुरुवार की देर शाम करीब सात बजे गाजीपुर-सैयदराजा मार्ग की पटरी पर खड़ा था। इसी दौरान गाजीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार माल वाहक वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने घेर कर वाहन को रोक लिया। इसी दौरान मौके के फायदा उठाकर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों के साथ परिजन घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां से वाहन को कब्जे में लेने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आई और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग चीख-पुकार करने लगे। मौजूद पास-पड़ोस के लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुटे रहे। मृतक के चार पुत्र एवं तीन पुत्री है। तीन पुत्र लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करते हैं तथा एक पुत्र घर पर रहकर आटो चलाता है। तीनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed