{"_id":"60cdf3a28ebc3effbe1d6d7e","slug":"make-people-aware-about-plantation-ghazipur-news-vns5956455193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण कराने को लोगों को करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण कराने को लोगों को करें जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। ब्लाक परिसर में खंड विकास अधिकारी शिरीष वर्मा के नेतृत्व में नव नियुक्त ग्राम प्रधानों की बैठक हुई। इस दौरान गांव के विकास के बारे में तो चर्चा हुई साथ ही पौधरोपण को लेकर जागरूकता चलाने की बात भी कही गई।
खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधानों का दायित्व है कि वह पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक करें। ताकि गांवों में शुद्ध वायु मिल सके और लोग इसका फायदा उठाएं। नव नियुक्त ग्राम प्रधानों को उनके अधिकार क्षेत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा की जियो टैगिंग तथा मनरेगा के तहत विभिन्न कार्य शुरु कराएं। जिस ग्राम सभा में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास एवं कायाकल्प के तहत विद्यालयों का सुंदरीकरण आदि कार्य नहीं कराए गए हैं उन्हें प्राथमिकता में कराया जाए। कहा कि 14 जुलाई को मरदह ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह कराया जाएगा। बताया कि 45 वर्ष से ऊपर वाले व्यक्तियों को ग्राम सभा तथा 18 वर्ष से ऊपर वालों को ब्लॉक परिसर में टीके लगाए जा रहे हैं। ऐसे में प्रधानों का दायित्व बनता है कि वह सभी लोगों को टीकाकरण कराना तय करें। बैठक में आशीष खरवार, अनिल कुशवाहा, रमेशचंद्र यादव, संजय गुप्ता, नईम खां आदि मौजूद थे।