फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Main accused of truck robbery arrested in Ghazipur

गाजीपुर में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, ट्रक लूटकांड का मुख्य आरोपी आठ वर्ष से था फरार, कई जनपदों में दर्ज हैं मुकदमे

Sun, 20 Feb 2022 08:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Feb 2022 08:36 PM IST
सार

धर्मेंद्र जायसवाल पर सुहवल थाने में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा जौनपुर व अन्य जनपदों के साथ दूसरे राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Main accused of truck robbery arrested in Ghazipur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आठ वर्ष से फरार चल रहे ट्रक लूटकांड के मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को गाजीपुर पुलिस ने ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास से रविवार को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस भी बरामद किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।

विज्ञापन


थाना परिसर में पत्रकार वार्ता के दौरान जमानिया सीओ हीतेंद्र कृष्ण ने बताया कि ट्रक लूटकांड के मुख्य आरोपी व 25 हजार के इनामी धर्मेंद्र जायसवाल निवासी वाराणसी के फूलपुर थाना स्थित रामपुर की तलाश चल रही थी। रविवार को सुहवल प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श के नेतृत्व में पुलिस टीम मलसा तिराहे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

विज्ञापन

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक ताड़ीघाट रेलवे क्रासिंग के पास खड़ा है। टीम मौके पर पहुंची, संदिग्ध की नजर जब पुलिस की गाड़ी पर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

धर्मेंद्र जायसवाल पर सुहवल थाने में हत्या के प्रयास, लूट, गैंगस्टर समेत कई धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा जौनपुर व अन्य जनपदों के साथ दूसरे राज्यों में भी मुकदमे दर्ज हैं। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ।

2013 में लूट कर भागा था ट्रक 

जमानिया सीओ हीतेंद्र कृष्ण ने बताया कि बीते वर्ष 2013 में लक्जरी वाहनों पर सवार धर्मेंद्र जायसवाल समेत छह से अधिक लुटेरों ने असहले के बल पर उतरौली गांव के पास रायबरेली से चावल का कन लादकर बिहार जा रहे ट्रक को ओवरटेक किया।

ट्रक चालक सुनील कुमार चौधरी और खलासी मनीष कुमार पासवान को नशीला पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया था। लुटेरों ने दोनों को अपने वाहन में बैठाकर बिहार के बक्सर जिले के राजपुर बाजार के पास बेहोशी की हालत में फेंककर ट्रक लेकर फरार हो गए थे।

ट्रक मालिक नंद बिहारी निवासी तेंदुआ मुकरी थाना संजौली निवासी रोहतास बिहार ने सुहवल थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस लूट की वारदात में आठ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जबकि मुख्य आरोपी धमेंद्र जायसवाल फरार चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed