फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Main accused in furniture businessman murder case arrested

फर्नीचर व्यवसायी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Main accused in furniture businessman murder case arrested
थाना क्षेत्र के यादव मोड़ के पास हंसराजपुर मार्ग पर बीते 24 अक्टूबर को बदमाशों ने फर्नीचर व्यवसायी जितेंद्र यादव उर्फ जेपी (30) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को पूर्व ही सलाखों के पीछे भेज चुकी थी। वहीं मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने बीते एक फरवरी को जबलपुर से मुख्य हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बुधवार को पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि बीते 24 अक्टूबर को खलिसापुर गांव निवासी फर्नीचर व्यवसायी जितेंद्र यादव की यादव मोड़ पर फर्नीचर की दुकान थी। सुबह साढ़े 10 बजे वह अपनी दुकान पर बाइक से आ रहे थे। गांव से दो किलोमीटर दूर पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों के मृतक के साले अरविंद यादव और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्याकांड के कुछ दिन बाद ही हत्या में शामिल दो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दी थी। वहीं मुख्य हत्यारोपी अरविंद यादव की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अरविंद यादव को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed