फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maharana Pratap was the unveiling of the statue

महाराणा प्रताप की मूर्ति का हुआ अनावरण

Sat, 09 May 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sat, 09 May 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
 Maharana Pratap was the unveiling of the statue
 महाराणा प्रताप क्षत्रिय समाज सेवा न्यास परिसर तुलसीपुर में महाराणा प्रताप की 475वीं जयंती धूमधाम के साथ शनिवार को मनाई गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायबरेली के पूर्व विधायक सुरेन्द्रबहादुर सिंह ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण करते हुए कहा कि सभागार का कार्य प्रारंभ कराएं। प्रारंभिक कार्य के लिए ग्यारह लाख रुपये देने की घोषणा की।

 जयंती कार्यक्रम में सबसे पहले वीर रस के महाकवि एवं हल्दीघाटी महाकाव्य के रचयिता पंडित श्यामनारायण पांडेय की धर्मपत्नी रमावती पांडेय को अंगवस्त्रम, शाल, साड़ी एवं 22 हजार रुपये की सम्मान राशि से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


 न्यास की ओर से संरक्षक डा. राजकुमार सिंह गौतम ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री सिंह, प्रमुख उद्योगपति जयप्रकाश सिंह, जयनारायण सिंह, प्रमुख शिक्षाविद हरिकेश सिंह एवं नरेन्द्र सिंह को साफा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 अध्यक्ष बच्चन सिंह ने पांच संकल्प प्रस्ताव प्रस्तुत किया। संचालन डा. हरिनारायण सिंह हरीश ने किया। अतिथियों का स्वागत प्रो. कैलाशनाथ सिंह, रामपूजन सिंह, डा. अरविंद सिंह, मृत्युंजय सिंह, अमित सिंह, डा. डीपी सिंह ने किया।

माधव सरस्वती विद्या मंदिर हायर सेकेंड्री स्कूल में उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महाराणा प्रताप हम सभी के आदर्श हैं।

 उनके पदचिन्हों पर चलकर हम सभी लोग अपने राष्ट्र को और आगे बढ़ाने में कामयाब होंगे। बाद में महाराणा प्रताप की झांकी निकाली गई।

 इस अवसर पर अमित कुमार पांडेय, विनोद तिवारी, प्रियेश श्रीवास्तव, राजकुमार, अरविंद, विवेक, संजीव, नीलिमा, आभा, पूनम, सुप्रिया और संगीता उपस्थित थीं।


 उधर महाराणा प्रताप की 475वीं जयंती पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गर्वजीत सिंह, अनिल राय, आदित्य राय, मनोज, अभिषेक सिंह, संदीप सिंह, राकेश सिंह, अनुज सिंह, निशांत पांडेय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed