फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Magic car carrying people going to perform last rites collides with a pickup, seven people injured

Ghazipur News: अंतिम संस्कार करने जा रहे लोगों की मैजिक गाड़ी पिकअप से टकराई, सात लोग घायल

Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Magic car carrying people going to perform last rites collides with a pickup, seven people injured
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के तलाशपुर मोड़ के पास शुक्रवार को मैजिक एवं पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में सात लोग घायल हो गए। घायलों में छह मैजिक सवार और पिकअप चालक शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मैजिक सवार शव का अंतिम संस्कार करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

संतोष राम निवासी आटडीह-बडौदा थाना रामगढ़ बिहार अपनी माता का अंतिम संस्कार करने के लिए शुभचिंतकों संग मैजिक और जीप से बडेसर स्थित श्मशान घाट आ रहे थे। शव जीप के ऊपर बांधा गया था। कुछ लोग जीप में सवार थे तो करीब 16 लोग मैजिक में सवार थे। जीप और मैजिक जैसे ही तलाशपुर के पास पहुंची, वैसे ही रेलवे स्टेशन की तरफ से तेज रफ्तार आ रही पिकअप अचानक मैजिक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खेत में चला गया। मैजिक सड़क पर विपरीत दिशा में घूमकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। मैजिक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें लल्लन प्रसाद (61), गुड्डू सलमानी (40), मुसाफिर राम (60), रोशन कुमार (30), सुरेश कुमार (38), सोमारू राम (60) निवासी आटडीड-बडौदा थाना रामगढ़ बिहार घायल हो गए। वहीं मैजिक चालक किशन खरवार (40) निवासी बडौदा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने लल्लन प्रसाद और किशन खरवार को बरुइन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। वहीं सूचना पर पहुंची स्टेशन चौकी पुलिस एवं कंदवा थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बाकी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उनको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में पीएचसी प्रभारी डॉ. रविरंजन ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed