फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Madhu Singh of Chausa Bihar became the winner

चौसा बिहार के मधु सिंह का घोड़ा बना विजेता

Sun, 10 Apr 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Madhu Singh of Chausa Bihar became the winner
सेवराई में रामनवमी पर मां कामाख्या धाम पर चेतक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी-बिहार प्रांत सहित जनपद के कई घुड़सवारों ने अपने घोड़े के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक ओमप्रकाश सिंह ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

चार राउंड में हुई प्रतियोगिता में चौसा के मधु सिंह का घोड़ा पहले स्थान पर रहा। वहीं महेशपुर के मकसूद खान का घोड़ा दूसरे स्थान पर जबकि तीसरे स्थान पर रामगढ़ के राजेंद्र सिंह का घोड़ा रहा। निर्णायक मंडल द्वारा बेस्ट घुड़सवार पुरस्कार के लिए सेवराई के राजन यादव को चयनित किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 22 घुड़सवारों ने भाग लिया। जिसमें चार राउंड हुए दौड़ में आठ घुड़सवारों को फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया। विधायक ओम प्रकाश सिंह ने सभी विजेता एवं उपविजेता को शील्ड व प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका सुधीर सिंह, शिव दयाल उपाध्याय, डॉ भोला जी ने निभाई। इस मौके पर हरेराम सिंह, पिंटू बाबा, औरंगजेब खान, दुर्गा चौरसिया, रजत सिंह, कुंवर मनीष सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed