फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lord Shri Ram's procession taken out in Yusufpur market

युसुफपुर बाजार में निकाली गई भगवान श्री राम की शोभायात्रा

Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's procession taken out in Yusufpur market
युसुफपुर बाजार में शुक्रवार को रामनवमी से पूर्व श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में हिंदू संगठनों की तरफ से बड़ी संख्या में लोग भगवा पताका लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा में रथों पर देवी देवता विराजमान थे। वहीं बाजार में जय श्रीराम के उद्घोष और भगवा रंग के झंडे से पूरा इलाका श्रीराम मय हो गया था। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त थे।
विज्ञापन

श्रीराम शोभायात्रा शाहनिंदा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर कोट, चौक, सदर रोड, तहसील तिराहा, हाटा रोड, मसीनरी रोड, फाटक, इलाहाबाद बैंक रोड होते हुए शहीद पार्क में आकर समाप्त हुआ। शोभायात्रा का जगह-जगह फूलों की वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। लोग शोभा यात्रा को देखने के लिए घरों की छत पर बड़ी संख्या में महिलाएं खड़ी होकर शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर रही थीं।
विज्ञापन

श्रीराम शोभायात्रा में मुख्य रूप से अमित अग्रवाल, सतीशचन्द्र राय गुड्डू, डॉ शशांक राय, श्रीनारायण राय वशिष्ठगोत्री, कुश कुमार वर्मा ,विशाल राय, गोविंद शर्मा, सुधाकर राय, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, राजीव गुप्ता ,शिव गोविंद कुशवाहा और ओम प्रकाश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed