{"_id":"663ca3a396214de8590e3b58","slug":"lok-sabha-election-afzal-ansari-younger-daughter-nuria-campaigning-in-ghazipur-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: अफजाल की छोटी बेटी नूरिया भी कर रहीं चुनाव प्रचार, वायरल वीडियो में दिखा ठेठ अंदाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: अफजाल की छोटी बेटी नूरिया भी कर रहीं चुनाव प्रचार, वायरल वीडियो में दिखा ठेठ अंदाज
Thu, 09 May 2024 03:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 09 May 2024 03:52 PM IST
सार
Lok Sabha Election: नामांकन के पहले ही दिन अफजाल अंसारी और नुसरत अंसारी के नाम पर चार-चार सेट में नामांकन प्रपत्र खरीदा गया है। हालांकि, अफजाल अंसारी ने बीते दिनों दावा किया था कि 99.99 प्रतिशत उनका मामला फिट है, फैसला उनके पक्ष में आने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रचार के दौरान नूरिया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दल चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटे हैं। सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत अंसारी के बाद छोटी बेटी नूरिया भी इन दिनों चुनाव प्रचार करते देखी जा रही हैं। वह महिला टोली के साथ गांव-गांव में जाकर अपने पिता के पक्ष में वोट देने की अपील कर रहीं हैं।
विज्ञापन
इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें नूरिया महिलाओं के बीच में बैठी नजर आ रही हैं इस दौरान वो कभी चना खाती हैं तो कभी पानी पीती हैं और हाथ जोड़कर सरकार के खिलाफ अपनी बात रखते हुई पिता के पक्ष में मतदान करने की बात कहती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजाल अंसारी को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन, उनकी उम्मीदवारी पर भी खतरा मंडरा रहा है। वजह उन्हें गैंगस्टर एक्ट में सुनाई गई सजा के खिलाफ दायर अपील की इलाहाबाद हाईकोर्ट में अब 13 मई को सुनवाई होनी है। इस बीच, सजा बढ़ाने के लिए कृष्णानंद राय के बेटे पीयूष राय ने क्रिमिनल रिवीजन अपील दाखिल की है। दोनों अपीलों की एक साथ सुनवाई का आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने दिया है।
उधर, गाजीपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 14 मई है। ऐसे में यदि मामला उनके खिलाफ चला गया तो चुनाव लड़ने से रोक लग जाएगी। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अफजाल अंसारी ने अपनी बड़ी बेटी नुसरत अंसारी को अपना राजनीतिक वारिस चुना है।