फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lockdown: now vegetable market will be installed in Lanka ground

लॉकडाउन: अब लंका मैदान में लगेगी सब्जी मंडी

Fri, 24 Apr 2020 09:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: now vegetable market will be installed in Lanka ground
लाकडाउन के बाद जंगीपुर मंडी के पास सड़क किनारे लग रहा दुकानों को देखते जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ? - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लॉकडाउन का असर अब शहर से लेकर गांव की गलियों तक में दिखाई देने लगा है। कहीं कहीं इसकी खुलेआम धज्जियां भी उड़ाई जा रही हैं। अस्पताल, बैंक, दवा सहित आवश्यक वस्तुओं के अलावा सभी प्रकार दुकानें बंद रहीं। शुरूआती दौर में लोग जिस तरह से घरों से बाहर आ जाते थे, वह लोग भी अब अंदर ही रहने में अपनी भलाई समझ रहे हैं। कहीं-कहीं पुलिस लोगों को समझाबुझा रही है। प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारी भी जगह-जगह भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

शहर में लगातार लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सुबह, शाम अधिकतर लोग सड़कों पर दिखाई देने लगे हैं। इधर, सब्जी मंडी में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने एक बेहतरीन फैसला लिया है। अब शहर के लंका मैदान में बाजार लगेगी जहां सभी को सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल करना होगा। दुबिहा संवाददाता के अनुसार, सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रह रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस समझा-बुझाकर घेर भेज रही है। बाजार में सब्जी, राशन और दवा की छिटपुट दुकानें शाम के समय खुली देखी गई। रेवतीपुर संवाददाता के अनुसार, दिन में सड़कों पर तो सन्नाटा दिखाई दे रहा है लेकिन सुबह शाम भीड़ देखी जा रही है। अनावश्यक रुप से भी लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। बहरियाबाद संवाददाता के अनुसार, क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय और आसपास के बाजारों में घूमकर लोगों से घर बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया। इसी प्रकार, देवकली, भितरी, पियरी, धुवार्जुन, मौधिया, बासूपुर, पहाड़पुर, रामपुर मांझा, नारी पचदेवरा, देवल, देवचंदपुर, सौरी, बासूचक आदि बाजारों में पूर्ण रूप से समर्थन में नागरिक घरों में ही बने रहे। नंदगंज, करंडा, सैदपुर में भी यही स्थिति बनी रही। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार, गाजीपुर-मऊ सीमावर्ती क्षेत्र हरदासपुर खुर्द गांव के पास पुलिस मुस्तैद रही। कठवामोड़ संवाददाता के अनुसार, यूनियन बैंक खुला होने के बावजूद छिटपुट लोग बैंक पहुंचे। सेवराई संवाददाता के अनुसार, पुलिस करहिया और भदौरा बस स्टैंड पर लोगों को घर भेजती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed