फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Location of roadways buses will be available on mobile app

Ghazipur News: मोबाइल एप पर मिलेगी रोडवेज बसों की लोकेशन

Sun, 28 Sep 2025 05:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 05:10 AM IST
विज्ञापन
Location of roadways buses will be available on mobile app
गाजीपुर। परिवहन निगम की पहल पर अब रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन देखी जा सकेगी। यात्री घर बैठे ही ऑनलाइन टिकट ले सकते हैं। यात्रियों को अब मोबाइल पर ही रोडवेज बसों की लाइव लोकेशन मिलेगी। यह सुविधा यूपी राही और यूपी मार्गदर्शी एप से मिलेगी। इस पर विभाग तेजी से काम कर रहा है। परिवहन निगम के बेड़े में 87 बसें हैं। इनमें सभी बसें निगम की हैं। डिपो से लखनऊ, दिल्ली, कानपुर समेत अन्य रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों को अब बस की लोकेशन पूछने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए यूपी राही और यूपी मार्गदर्शी एप शुरू किया गया है। यह एप यात्री मोबाइल में डाउनलोड करके बसों की लोकेशन जान सकेंगे। गाजीपुर डिपों के एआरएम वीके पांडेय ने बताया कि एप के माध्यम से यात्री अपने घर बैठे बसों की लोकेशन ले सकेंगे। इससे यात्रियों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। एआरएम ने बताया कि बसों की लोकेशन ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इस पर काम चल रहा है। साथ ही बसों में लाइव लोकेशन सिस्टम लगाया गया है, जिसकी मदद से लोग ट्रेन की तरह बसों की भी लोकेशन देख सकेंगे।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed