{"_id":"61a864ff973e752854241a89","slug":"lkg-student-died-in-accident-driver-crushed-escaped-with-vehicle-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में हादसा: एलकेजी के छात्र को मारी टक्कर, बच्चे को कुचलते हुए चालक वाहन सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में हादसा: एलकेजी के छात्र को मारी टक्कर, बच्चे को कुचलते हुए चालक वाहन सहित फरार
Thu, 02 Dec 2021 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव में गुरुवार को वाहन से कुचलकर छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बहरियाबाद चौक जाम कर दिया। सभी लोग वाहन चालक की गिरफ्तारी और शव सुपुर्द करने की मांग करने लगे। जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजधानी चौरसिया, सैदपुर सीओ और जखनिया एसडीएम समझाने में जुटे रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गहनी गांव निवासी नैतिक राजभर उर्फ मंगला(7) चकफरीद गांव स्थित जीबी स्कूल में एलकेजी का छात्र था। वह सुबह 07:45 बजे बस से विद्यालय में पहुंचा और कक्षा में बैग रखकर कुछ खरीदने के लिए सड़क किनारे खड़ा था।
विज्ञापन
इसी दौरान शादियाबाद की ओर जा रहे अनियंत्रित वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर पड़ा और वाहन का पिछला हिस्सा उसके सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। जब तक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचते, चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना पर पहुंची पुलिस छात्र का शव लेकर थाने चली गई। इधर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बहरियाबाद चौक पर सुबह नौ बजे जाम लगा दिया। वह मौके पर छात्र का शव मंगाने और वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जानकारी होते ही एसपी ग्रामीण राजधानी चौरसिया, सैदपुर सीओ बलराम और जखनिया एसडीएम समझाने में जुटे रहे।