फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lieutenant Governor Manoj Sinha said Kashmir glory returned now youth of valley pens instead of weapons

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बोले: लौट आई कश्मीर की रौनक, अब घाटी के युवाओं के हाथों में हथियार की जगह कलम

Thu, 28 Sep 2023 11:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 11:10 PM IST
सार

अपने गृह जिले के दौरे पर आए जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को जखनिया ग्राम सचिवालय पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज का भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत है। 

विज्ञापन
Lieutenant Governor Manoj Sinha said Kashmir glory returned now youth of valley pens instead of weapons
जखनिया में लोगों को संबोधित करते जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज का भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदलता भारत है, संवरता भारत है। जी-20 का सम्मेलन इसका साक्षात प्रमाण है। 2014 से देश में बहुत परिवर्तन हुए हैं। कश्मीर घाटी के युवाओं के हाथों में कलम है हथियार नहीं। ये बदलाव नौ वर्ष में हुआ है। कश्मीर जिसके लिए पहले जानी जाती थी, अब वह रौनक लौट आई है। अब लोग शाम से लाल चौक पर तिरंगा भी फहराते हैं और झेलम नदी के किनारे बने रिवरफ्रंट पार्कों में बैठकर आइसक्रीम भी खाते हैं। बदलाव का ही असर है कि रिकॉर्ड पर्यटक घूमने आए। ये बातें जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहीं। वे गाजीपुर जिले जखनिया ग्राम सचिवालय पंचायत भवन के उद्घाटन पर बोल रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत की नई शिक्षा नीति देश में परिवर्तन लाएगी। आज अपना भारत विश्व के सबसे शक्तिशाली आर्थिक देश में शुमार है। मोदी के नेतृत्व में भारत की नई पहचान बनी है। यह भारत इसी तरह सामजिक, आर्थिक औद्योगिक रूप विकसित होता रहे, आगे बढ़ता रहे, इसके लिए आप लोगों का सहयोग बहुत जरूरी है, और इसकी शुरुआत जखनिया से होनी चाहिए।
विज्ञापन


इसके पहले उप राज्यपाल का स्वागत पुष्प वर्षा करके ग्राम वासियों ने किया। ग्राम प्रधान नन्दलाल गुप्ता, कार्यक्रम आयोजक अशोक गुप्ता ने भारत स्तंभ स्मृति चिह्न और शाल भेंट करके किया। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने भगवान शंकर की नटराज की मूर्ति भेंट की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर के लिए धड़कता है दिलः मनोज सिन्हा

उपराज्यपाल अपने संबोधन के दौरान भावुक भी हुए। कहा कि हम भले जम्मू कश्मीर में रहते हैं, लेकिन हमारा दिल हमेशा गाजीपुर के लोगों के लिए धड़कता रहता है। इस मौके पर उन्होंने रामराज वनवासी सहित जखनिया के विविध पदों पर आसीन कर्मचारियों, शिक्षक, डॉक्टर, भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य सम्मानित लोगों का अभिनंदन किया।

कोरोना काल में पीएम ने देश को बचाया

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अलीपुर मदरा गांव के डाक बंगला और सचिवालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को बचाया। साथ ही विश्व को दवा देकर महामारी रोका। उन्होंने माता तेतरा देवी सच्चिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में तेतरा देवी की प्रतिमा का अनावरण किया। राज्यमंत्री गिरीश यादव ने भी तेतरा देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर ओमजी ग्रुप के प्रबंधक मनोज सिंह ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान की प्रतिमा भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed