फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Laxmiprasad in senior category and Anushka Yadav topped in junior category

वरिष्ठ वर्ग में लक्ष्मीप्रसाद और कनिष्ठ वर्ग में अनुष्का यादव अव्वल

Fri, 03 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Laxmiprasad in senior category and Anushka Yadav topped in junior category
गाजीपुर में तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान पीजी कालेज की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर ‘आत्मनिर्भर भारत : सशक्त भारत’ विषयक ऑनलाइन राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने लेख ऑनलाइन प्रेषित किए। इसमें वरिष्ठ वर्ग में उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद के एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र लक्ष्मीप्रसाद बोडा और कनिष्ठ वर्ग में सेंट जांस स्कूल गाजीपुर की 11वीं की छात्रा अनुष्का यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता वरिष्ठ एवं कनिष्ठ दो वर्गों में कराई गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन तकनीकी एवं रोजगार के क्षेत्र में प्रतिभागियों की राय एवं उससे संबंधित विषयों की जानकारी प्राप्त कर उसका अनुपालन करने के लिए किया गया था। वरिष्ठ वर्ग में पहला स्थान लक्ष्मी प्रसाद बोडा एलएलबी तृतीय वर्ष उस्मानिया यूनिवर्सिटी हैदराबाद, दूसरा स्थान निशीथ चंद्रचूर एलएलएम प्रथम वर्ष इंडियन लॉ इंस्टीट्यूट नई दिल्ली और तीसरा स्थान सरताज सिंह एमए प्रथम वर्ष पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

कनिष्ठ वर्ग में सेंट जांस स्कूल गाजीपुर की 11वीं की छात्रा अनुष्का प्रथम, इसी स्कूल के कक्षा छह के छात्र पीयूष द्वितीय और सेंट जांस स्कूल गाजीपुर के ही कक्षा छह के छात्र आर्यन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को ऑनलाइन ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed