फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Last farewell to the young man by offering flowers

पुष्प अर्पित कर जवान को दी अंतिम विदाई

Fri, 05 Mar 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Last farewell to the young man by offering flowers
मुहम्मदाबाद। भारतीय थल सेना के गोरखा रेजीमेंट में तैनात एवं क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी नायक बृजेश कुमार सिंह पटेल का बुधवार को दिल्ली के सेना अस्पताल में बीमारी के कारण निधन हो गया। बृहस्पतिवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बैजलपुर आने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान को श्रद्धांजलि देकर अंतिम दर्शन के लिए लोगों भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बैजलपुर गांव निवासी नायक बृजेश सिंह को भारतीय थल सेना के जवानों द्वारा गांव स्थित महादेवा मंदिर के बाहर मैदान में तिरंगे में लपेटकर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मेजर अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में सेना के जवानों ने पुष्प चक्र अर्पित कर गार्ड आफ आनर देकर अंतिम विदाई दी। दिवंगत नायक बृजेश कुमार सिंह पटेल के पिता भगेलू पटेल भी भारतीय थल सेना में कैप्टन रह चुके हैं। भाई ओंकार सिंह पटेल भी भारतीय थल सेना में हैं। पूरा परिवार भारतीय थल सेना को समर्पित है। 30 वर्ष में दिवंगत नायक बृजेश कुमार सिंह पटेल का विवाह बलिया के बेल्थरा की ममता सिंह से हुआ था। उनका एक पुत्र कार्तिक पटेल है। इस दुखद घटना से बैजलपुर सहित उनकी ससुराल बेल्थरा में भी मातम पसरा हुआ है। स्थानीय प्रशासन की ओर से थानाध्यक्ष अशेषनाथ सिंह एवं उनके सहयोगियों द्वारा नायक बृजेश कुमार सिंह को सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई। भारतीय सेना के इस जवान को अंतिम विदाई देने के लिए मुहम्मदाबाद सहित क्षेत्र के बैजलपुर, तिवारीपुर, हरिहरपुर आदि गांव के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। इस अवसर पर क्षेत्रवासी उनके ताबूत को कंधा देते समय जब तक सूरज चांद रहेगा, बृजेश तुम्हारा नाम रहेगा आदि नारे लगाते रहे। जवान का अंतिम संस्कार महादेवा घाट पर किया गया। मुखाग्नि जवान के पिता भगेलू पटेल ने दी। इस दौरान रिटायर्ड सुबेदार ह्रदयनारायण यादव, रामजी राय, अमर राय, अखिलेश राय, श्रीराम राय कमलेश, विमल राय, वीरेंद्र राय, अशोक राय, मुन्ना पटेल, बब्बन पटेल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed