फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Last date fixed December 3

अंतिम तिथि तीन दिसंबर निर्धारित

Mon, 29 Nov 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Last date fixed December 3
शैक्षिक सत्र 2021-22 दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत छात्र-छात्राओं की ओर से ऑनलाइन भरे गए छात्रवृत्ति आवेदन पत्रों का मिलान-परीक्षण करते हुए ऑनलाइन अग्रसारित किए जाने की अंतिम तिथि तीन दिसंबर निर्धारित है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल के परीक्षण में पाया गया है कि पिछड़ी जाति छात्रवृत्ति योजनांतर्गत कक्षा 11-12 में 11092 एवं डिग्री एवं अन्य दशमोत्तर कक्षाओं में 36564 आवेदन पत्र डाटा विद्यालयों के लॉगइन पर सत्यापन एवं अग्रसारण के लिए लंबित हैं, जबकि छात्रवृत्ति साइट बंद होने में मात्र पांच दिन का समय अवशेष है। अगर इन सभी डाटा को समयांतर्गत अग्रसारित नहीं किया जाता है, तो यह छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो जाएंगे, जिसके लिए संबंधित विद्यालय व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति पोर्टल पर लंबित सभी छात्रवृत्ति डाटा को बिना अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए तत्काल पात्र छात्रों के आवेदन पत्र को नियमानुसार अग्रसारित एवं अपात्र छात्रों के आवेदन पत्र को रिजेक्ट करना सुनिश्चित करें। किन्हीं भी परिस्थितियों में संस्था स्तर पर छात्रवृत्ति डाटा लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed