फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Land is not available, project worth Rs 43.20 crore is in danger

Ghazipur News: नहीं मिल रही जमीन, 43.20 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर खतरा

Thu, 28 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Land is not available, project worth Rs 43.20 crore is in danger
गाजीपुर। जनपद में अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए सरकारी जमीन नहीं मिल रही है। जिले में 43.20 करोड़ रुपये की लागत से 18 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होना है। लेकिन, जमीन नहीं मिलने के कारण 43.20 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पर खतरा मंडरा रहा है।दो महीने पहले शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में 18 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण को मंजूरी दी गई। इसके लिए शासन की ओर से पंचायती राज विभाग को 43.20 करोड़ रुपये जारी किया गया। तय किया गया कि एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। शासन की ओर से बजट जारी किए जाने के बाद पंचायती राज विभाग हरकत में आ गया। जनपद के 16 ब्लॉकों में जमीन की तलाश का कार्य शुरू हुआ। दावा किया गया कि जमीन मिलते ही अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लेकिन, अब तक दो महीने बीत चुके हैं परंतु किसी भी ब्लॉक में एक भी सरकारी भूखंड नहीं मिल पाया। इस कारण अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का मामला अधर में है। अगर इस वित्तीय वर्ष में सरकारी जमीन नहीं मिली, तो शासन की ओर से जारी 43.20 करोड़ रुपये लौट जाएगा। इसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों को भुगतना पड़ेगा, वह अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की सुविधा से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed