{"_id":"30be848e33165bfeacce638aabbe24d3","slug":"land-acquisition-bill-will-apply-to-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण बिल पुराने स्वरूप में लागू कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण बिल पुराने स्वरूप में लागू कराएंगे
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 08 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिटी रेलवे स्टेशन से पदयात्रा निकाली गई। विभिन्न रास्तों से होते हुए यात्रा आमघाट सहकारी कालोनी स्थित गांधी पार्क पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि जब तक भूमि अधिग्रहण बिल को पुराने स्वरूप में लागू नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन चलता रहेगा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष शैलेश सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम जनता त्रस्त है। 11 से 17 अप्रैल तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की तरफ से पदयात्रा निकाली जाएगी। 19 अप्रैल को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आह्वान पर दिल्ली में होने वाली रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी ताकत दिखाएंगे। पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने दिलाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर शुकरुल्ला वारसी, हरेन्द्र यादव, जफरुल्ला अंसारी, सुमेर सिंह कुशवाहा, रामप्रवेश कनौजिया, महेन्द्र पांडेय, अरविंद मिश्र, सुनील राम, राजीव सिंह, प्रेम सिंह, अहमद जमाल जैदी, चंभित राम, पवेज अहमद, सुरेन्द्रनाथ पांडेय, बटुकनारायण मिश्र आदि उपस्थित थे। संचालन रविकांत राय ने किया। शहर कमेटी की तरफ से निकाली गई पदयात्रा के दौरान किसानों, मजदूरों एवं गरीब जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
शहर अध्यक्ष शफीक अहमद और डा. मारकंडेय सिंह ने केन्द्र सरकार को जमकर कोसा। इस अवसर पर मिलिन्द्र कुमार सिंह, अनुराग पांडेय, मुहम्मद राशिद, फैसल कमाल सिद्दीकी, अभय गुप्त, चन्द्रिका सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गाजी, अंसार अहमद, मंसूर आलम, प्रदीप, अखिलेश राय, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, आशुतोष गुप्त, अजय वर्मा, हामिद सिद्दकी तथा ऊषा चतुर्वेदी शामिल थीं।
जिला कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक हरवेन्द्र यादव के नेतृत्व में संकल्प लेने वालों में रामप्रवेश पांडेय, शिवमुनि यादव, बिंदेश्वरी प्रसाद जायसवाल, रामदरश, छोटेलाल यादव, रामविलास यादव, मुन्ना जायसवाल, सुभाष चौबे, जितेन्द्र चौबे आदि मौजूद थे। भारतीय युवा कांग्रेस के लोस अध्यक्ष आशुतोष गुप्त के अलावा शिवप्रताप तिवारी, शमशाद खान, सैयद इब्रतुल्लाह, अशोक मिश्र, जयप्रकाश गुप्त, लालबहादुर, राफेज्या आदि ने जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।