फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   lady died in suspicious condition

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Mon, 16 Nov 2015 12:18 AM IST
संवाददाता सुहवल।
संवाददाता सुहवल। Updated Mon, 16 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
lady died in suspicious condition
रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढ़गावां गांव में शनिवार की देर रात घर में अकेली मौजूद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में युवती की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। पुलिस को सूचना दिए बगैर घर वाले युवती का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे, इसी दौरान किसी ने पुलिस अधीक्षक को इसकी सूचना दे दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रास्ते में सइता बांध पुल के पास शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर शव का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

डेढ़गावां निवासी पीआरडी जवान अमरेश राय गहमर थाने में तैनात हैं। उनकी 20 साल की बेटी वंदना बीए करने के बाद गांव के ही एक  स्कूल में पढ़ाती थी। उसकी मां मंजू देवी अपने मायके गई हुई थी। शनिवार देर शाम वंदना खाना बनाकर घर से थोड़ी दूरी पर स्थित डेरे पर दादी अमरावती देवी को भोजन देने गई। दादी को खाना देकर वह घर लौट आई। वंदना घर में अकेले थी। शनिवार की देर रात करीब 12 बजे उसकी चीख सुनकर डेरे से उसकी दादी पास-पड़ोस के लोगों के साथ घर पर पहुंची। अंदर कमरे में युवती की लाश पड़ी हुई थी। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। शरीर पर कई जगह खरोंच के निशान थे। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही गहमर थाने में तैनात पिता अमरेश राय भी पहुंचे।
विज्ञापन

परिवार के लोग ग्रामीणों की मदद से युवती के शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक रामकिशोर को  दी। एसपी ने तत्काल रेवतीपुर थानाध्यक्ष को शव को कब्जे में लेने का निर्देश दिया। इस पर रेवतीपुर, सुहवल और नगसर थाना पुलिस ने रास्ते में सइता बांध पुल के पास शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घर वालों से घंटों पूछताछ की। घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही।  मृतका के पिता अमरेश राय ने बताया कि ठघटना के वक्त मैं ड्यूटी पर था। रेवतीपुर थानाध्यक्ष दुर्गेश्वर  मिश्रा का कहना है कि युवती के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed