{"_id":"5f43f2cb8ebc3e86d8207c71","slug":"kuccha-house-collapses-ghazipur-news-vns543217156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा मकान भरभरा कर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा मकान भरभरा कर गिरा
विज्ञापन
दुबिहां। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकवली गांव में तेज बारिश की वजह से उगिया देवी का कच्चा घर सोमवार की सुबह पांच बजे भरभरा कर गिर पड़ा। संयोग अच्छा था की सुबह घर के सभी लोग बाहर थे। घर गिरने की वजह से गृहस्थी का सारा समान मलवे में दब गया है, जिससे यह परिवार आज खुले आसमान के निचे हो गया है। परिवार को गांव के ही समाजसेवी कैलाश सिंह ने पीड़ित परिवार को खाने के लिए अनाज तथा प्लास्टिक का प्रबंध कर सहायता किए। उनके इस कार्य की लोगों ने काफी सराहनीय की है।
बिना नापी किए रिपोर्ट लगाने का आरोप
भीमापार। सैदपुर क्षेत्र के अनौनी गांव के पूर्व प्रधान सहित कईं ग्रामीणों ने क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक पर बिना नापी किए ही रिपोर्ट लगा देने का आरोप लगाया है। इसकी लिखित शिकायत सोमवार को उपजिलाधिकारी से की गई। पूर्व प्रधान अजय सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन ने अनौनी गांव में एक नापी का काम क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार को सौंपा था। इसकी नापी किए बिना ही उन्होंने मनमानी रिपोर्ट अधिकारियों को सौप दी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।