फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kshetra Panchayat member husband kidnapped in ghazipur

यूपी: क्षेत्र पंचायत सदस्य के पति का किया अपहरण, ग्रामीणों से घिरता देख छोड़कर भागे बदमाश

Wed, 30 Jun 2021 10:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 30 Jun 2021 10:29 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य रीता देवी के पति मुराहू राम का अपहरण कर लिया था। जब ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने बदमाशों का रास्ता घेर लिया और गौराखास गांव के पास अपहृत युवक को छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
Kshetra Panchayat member husband kidnapped in ghazipur
त्र पंचायत सदस्य के पति का अपहरण करने का प्रयास।

विस्तार

गाजीपुर जिले के जखनिया विकास खंड की क्षेत्र पंचायत सदस्य रीता देवी के पति मुराहू राम का बुधवार को अपहरण कर लिया। अपहृत युवक के साथी ने इसकी सूचना गांव के लोगों को दे दी। जिसके बाद लोगों ने गौराखास गांव के पास घेराबंदी कर दी। खुद को घिरते देख अपहर्ता मुराहू राम को छोड़कर भाग निकले। इस संबंध में मुराहू राम ने दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जखनिया ब्लॉक के गौरा खास स्थित एक विद्यालय पर ब्लॉक प्रमुख के संभावित उम्मीदवार द्वारा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक रखी गई थी। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के अमारी गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य रीता देवी के पति मुराहू राम उस बैठक में शामिल होने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन


इसी दौरान अमारी गेट के पास बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें जबरन बाइक पर बैठाकर कुछ दूर ले गए और फिर एक चार पहिया वाहन में बैठा कर भाग निकले। वहीं इस घटना को देख रहे मुराहू के मित्र ने मोबाइल से गांव के लोगों को उनके अपहरण होने की सूचना दी। उसने बताया कि अपहरणकर्ता गौराखास गांव की ओर भाग रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने उस मार्ग को घेर लिया। अपने को घिरा देख अपहरणकर्ता मुराहू को छोड़कर भाग निकले। घटना की सूचना नजदीकी थाने कोतवाली भुड़कुड़ा को दी गई। थोड़ी ही देर में भुड़कुड़ा कोतवाली पर भीड़ जुट गई। मुराहू राम ने इस संबंध में तहरीर दी है। भुड़कुड़ा कोतवाल अनुराग कुमार ने बताया कि घटनास्थल दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में है। फिलहाल पीड़ित की तहरीर कोतवाली में ले ली गई है, जिसे दुल्लहपुर थाने को ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed