फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Krishnananda president, face became vice president and general secretary Anil

कृष्णानंद अध्यक्ष, अंकित उपाध्यक्ष और अनिल बने महामंत्री

Wed, 23 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Wed, 23 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Krishnananda president, face became vice president and general secretary Anil
हिंदू पीजी कॉलेज के छात्रसंघ का चुनाव बुधवार को संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान और उसके बाद हुई मतगणना में घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर कृष्णानंद सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अंकित सिंह तथा महामंत्री पद पर अनिल यादव निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन


छात्र संघ चुनाव के तहत बुधवार को विभिन्न पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, पुस्तकालय मंत्री तथा कला एवं विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 8 बजे से मतदान शुरू
विज्ञापन


हुआ। मतदान को लेकर छात्र मतदाता उत्साहित दिखे। दिन में एक बजे तक मतदान कराया गया। करीब दो बजे से मतगणना प्रारंभ हुई। मतों की गणना पूरी होने के बाद नतीजे घोषित किए गए। घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन


पद पर अमृता मौर्य को 452, कृष्णानंद 810, अखंड प्रताप सिंह 251 तथा हरिकेश गिरी को 129 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयमल सिंह 346, फिरोजी 134, अंकित सिंह 784 तथा शिवानंद यादव को 377 मत मिले। महामंत्री पद

पर मोहित कुशवाहा 270, बेबी कुमारी 444, पंकज सिंह 140, अनिल यादव 673 तथा अखिलेश कुमार 116 एवं पुस्तकालय मंत्री पद पर निर्वाचित बद्रफ आलम अंसारी को 870 एवं अजय कुमार गुप्ता को 768 मत मिले। कला

संकाय प्रतिनिधि पद पर सत्येंद्र कुमार यादव को 613 एवं निर्वाचित नीरज कुमार गुप्त को 958 मत मिले। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर रोशन कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। अंत में प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह ने निर्वाचित


पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मतदान को संकुशल संपन्न करने के लिए पुलिस के साथ ही पीएसी के जवानों की तैनाती की गई थी। उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप, क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्र और चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह के साथ कई थानाध्यक्ष तैनात किए गए थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed