{"_id":"632b5778db12be429b04ff76","slug":"kit-will-increase-children-s-interest-in-maths-and-science-ghazipur-news-vns675443640","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की गणित और विज्ञान में रुचि बढ़ाएगी किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की गणित और विज्ञान में रुचि बढ़ाएगी किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की गणित एवं विज्ञान विषय में रुचि बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शासन ने 1917 प्राथमिक विद्यालयों के लिए गणित की दो-दो किट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों को विज्ञान और गणित की एक-एक किट उपलब्ध कराई है। जल्द ही विद्यालयों में इन किट का वितरण किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी विज्ञान और गणित की किट से पढ़ाई करेंगे।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए सरकार की तरफ से तमाम जतन किए जा रहे हैं। इस क्रम में परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को शिक्षण कार्य के लिए टीचिंग लर्निंग मटीरियल (टीएलएम) उपलब्ध कराया जाता है। टीएलएम के तहत प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों को विज्ञान और गणित की किट उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में 2269 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं।
इनमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक एवं 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें 1917 प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के लिए गणित की दो-दो सहित कुल 3834 किट उपलब्ध कराई गई है। इसी तरह 802 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय हैं। इन विद्यालयों के लिए गणित की एक-एक किट दी गई। इसके साथ ही अधिक बच्चों के नामांकन वाले 399 उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के लिए विज्ञान की एक-एक किट उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
गणित की किट में लकड़ी के गुटखे, कई तरह की आकृति, डुप्लीकेट मुद्राएं आदि हैं। इसी तरह विज्ञान की किट में भी प्रयोगात्मक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इस तरह बच्चों को किसी भी वस्तु या विषय को समझने और शिक्षक को उसे समझाने में आसानी होगी। बीते दिनों जिले को गणित एवं विज्ञान की किट मिल गई है। विभाग की ओर से इसका सत्यापन करा लिया गया है। सत्यापन के बाद इसे ब्लाक संसाधन केंद्रों को उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही गणित और विज्ञान की किट को विद्यालयों को वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञान और गणित की किट जिले को मिल गई है। जल्द ही विद्यालयों को इनका वितरण कर दिया जाएगा- अनुपम गुप्ता, जिला समन्वयक प्रशिक्षण