फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   kidnapped the singer for singing a song during panchayat elections in ghazipur

गाजीपुरः पंचायत चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी के पक्ष में गाना गाने से नाराज दबंगों ने गायक को किया अगवा, अधमरा कर छोड़ा

Mon, 12 Jul 2021 08:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 12 Jul 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
kidnapped the singer for singing a song during panchayat elections in ghazipur
गाजीपुरः घायल गायक पीयूष यादव। - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में ब्लाक प्रमुख चुनाव के दौरान सपा प्रत्याशी के पक्ष में गाना गाने से नाराज दबंगों ने गायक पीयूष यादव को रविवार की सुबह जखनिया बाजार से अगवा कर लिया। हत्या की नियत से उसे ब्लॉक के एक प्रभावशाली व्यक्ति के अहाते में ले गए और बुरी तरह पीटा। देर शाम अधमरी हालत में उसे जखनिया स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजन उसे एंबुलेंस से लेकर एसपी कार्यालय ले गए एसपी को पत्रक सौंपकर उसकी जान बचाने की गुहार लगाई। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बाद में उसे जिला अस्पताल लाया गया। मुड़ियारी गांव निवासी गायक पीयूष यादव ने एसपी को दिए पत्रक में बताया है कि 11 जुलाई को वह गाने की रिकार्डिंग कराने जखनिया बाजार गए थे।
विज्ञापन


वहां पहले से मौजूद मंझनपुर और मदरा गांव के दो दबंगों ने उन्हें मारापीटा और मुंह दबा कर बाइक पर बैठा लिया और एक प्रभावशाली व्यक्ति के अहाते में ले गए। वहां चुनाव में गाना गाने की बात कह कर फिर से पीटा। करीब तीन घंटे बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने दो लोगों से जखनिया स्टेशन के दक्षिणी केबिन के पास छोड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख ने हालत नाजुक होने पर उसे सादात के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत गंभीर है। एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने परिजनों को भरोसा दिया है कि आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सपा प्रत्याशी के पक्ष में गाया था गाना 

गायक पीयूष यादव ने बताया कि उसने सपा प्रत्याशी मीरा यादव के पक्ष में गाना गाया था। जिस दौरान गाने की रिकार्डिंग हुई थी, उस दौरान मीरा यादव भाजपा प्रत्याशी थीं, लेकिन चुनाव के नजदीक आते ही इंदू देवी ने भाजपा ज्वाईन कर लिया था और मीरा यादव का टिकट गया था। इंदू देवी भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी घोषित हो गई थी। जबकि मीरा यादव को सपा ने अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। गायक पीयूष यादव के गाने के बोल थे संतोष भईया जी के हाथे मसाला पीसा जईह....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed