{"_id":"cb20d14c582577ac2796bc75762d7759","slug":"karzai-last-day-748-shicshamitron-counselling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 748 शिक्षामित्रों ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 748 शिक्षामित्रों ने कराई काउंसिलिंग
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 23 Apr 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैरा टीचर के रूप में जिले में कार्यरत शिक्षामित्रों के दूसरे चरण के समायोजन के लिए काउंसिलिंग की प्रक्रिया गुरुवार को संपन्न हो गई। काउंसिलिंग के दूसरे दिन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान स्थित छात्रावास में शेष आठ विकास खंडों के 764 शिक्षामित्रों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया। लेकिन इनमें से 748 शिक्षामित्र काउंसिलिंग में उपस्थित हुए जबकि 16 ने काउंसिलिंग नहीं कराई।
विज्ञापन
विकासखंडवार कराई गई काउंसिलिंग के लिए आठ एवं एक पूछताछ काउंटर बनाया गया था। गुरुवार को शेष विकासखंड नगर क्षेत्र के सदर, मुहम्मदाबाद, कासिमाबाद, भांवरकोल, बाराचवर, रेवतीपुर, जमानिया, भदौरा के कुल 764 शिक्षामित्रों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
इसमें भांवरकोल ब्लाक से 77 में एक शिक्षामित्र अनुपस्थित रहा। इसी तरह बाराचवर में 111, कासिमाबाद में 86 तथा नगर क्षेत्र के 10 शिक्षामित्रों ने काउंसिलिंग कराई। इसके अलावा भदौरा में 80 में 3, जमानिया में 75 में 2, मुहम्मदाबाद में 135 में 6, सदर 120 में 2 तथा रेवतीपुर में 70 में 2 शिक्षामित्रों ने काउंसिलिंग नहीं कराई। वर्तमान में जिले के प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 957 पद खाली हैं। काउंसिलिंग के समय खंड शिक्षाधिकारी देवकली निर्भयनारायण सिंह, धनपत यादव, उदयराज मौर्य, राजेश राम, जयराम पाल आदि मौजूद थे। दो दिवसीय प्रक्रिया में 1507 शिक्षामित्रों ने काउंसिलिंग कराई।
विज्ञापन