फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Kalicharan and Shadab Fatma will challenge Omprakash Rajbhar in Jahurabad

दिलचस्प हुई जहूराबाद की जंग: ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ भाजपा से कालीचरण और बसपा से पूर्व राज्यमंत्री शादाब फातमा मैदान में 

Sun, 13 Feb 2022 12:42 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 12:42 PM IST
सार

गाजीपुर में जहूराबाद विधानसभा से कांग्रेस ने भी यहां पर अंतिम समय में अपना उम्मीदवार घोषित किया। उसने ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
Kalicharan and Shadab Fatma will challenge Omprakash Rajbhar in Jahurabad
ओमप्रकाश राजभर, पूर्व राज्यमंत्री शादाब फातमा, कालीचरण राजभर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में जहूराबाद विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ भाजपा ने कालीचरण राजभर को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बसपा ने पूर्व राज्यमंत्री शादाब फातमा पर दांव लगाया है। कांग्रेस ने भी यहां से ज्ञानप्रकाश सिंह मुन्ना को उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन


भाजपा, बसपा और कांग्रेस ने शनिवार को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करके जहूराबाद सीट पर जारी सस्पेंस को खत्म कर दिया। बसपा ने यहां से बुझारत राजभर को विधानसभा प्रभारी बनाया था लेकिन नामांकन के ऐन पहले शिवपाल यादव की करीबी मानी जाने वाली और प्रदेश की पूर्व महिला कल्याण राज्यमंत्री शादाब फातिमा को उम्मीदवार बना दिया।
विज्ञापन


बसपा से दो बार विधायक बने हैं कालीचरण
भाजपा ने पूर्व विधायक कालीचरण राजभर को टिकट देने की घोषणा की है। कालीचरण जहूराबाद से 2002 और 2007 में बसपा के टिकट पर विधायक चुने जा चुके हैं। उन्होंने 2012 और 2017 में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन सफल न हो पाए। वे बसपा छोड़कर सपा में चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर से सपा का गठबंधन हुआ तो उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। शादाब फातिमा ने जहूराबाद में 2012 के चुनाव में जीत हासिल की थी। इससे पहले 2007 के चुनाव में गाजीपुर सदर सीट विधायक बनी थीं। सपा में विवाद शुरू होने के बाद वह शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) चली गई थीं।

उन्हें सपा का टिकट मिलने कता भरोसा था लेकिन ओमप्रकाश राजभर प्रत्याशी घोषित होने के बाद उनकी आस टूट गई और उन्होंने बसपा से संपर्क किया और उम्मीदवार घोषित हो गईं। कांग्रेस ने भी यहां पर अंतिम समय में अपना उम्मीदवार ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना को घोषित किया है।
पढ़ेंः  भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या ने उपला पाथने की विधि बताने वाले बीएचयू प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed