{"_id":"178e0e590efd9f77f0e2b3ce726fc883","slug":"jhukegi-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुकेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुकेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीस
सूत्री मांगों को लेकर आस्तीन चढ़ाए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने
अपने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को विकास भवन परिसर में धरना
दिया। इस मौके पर नेताओं कहा कि शिक्षक एकजुट हैं और मांगे पूरी होने तक
चुप बैठने वाले नहीं है। अबकी सरकार को झुकना पड़ेगा और हमारी मांगें माननी
पड़ेंगी।
धरने में बड़ी संख्या में अध्यापिकाएं भी शामिल हुईं। विकास भवन परिसर में धरना सभा में अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के उत्साह को देखकर यह निश्चित है कि अबकी सरकार झुकेगी और संघ की मांगें मानी जाएगी। प्राथमिक पूर्व माध्यमिक, विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों के हितों में संघ लगातार लड़ाई लड़ता रहेगा।
किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। यह धरना अपनी मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर हो रहा है। मांगों की पूर्ति तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से एकजुट होकर आगे आकर अपनी ताकत का अहसास कराने की अपील की। धरना को कई संगठनों ने समर्थन दिया।
इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, विजयशंकर राय, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दशरथ यादव, विशिष्ट बीटीसी के अध्यक्ष अनंत सिंह, नरेन्द्र प्रताप सिंह, रामदरश कुशवाहा, रामराज सिंह, आदि उपस्थित थे। संचालन जिला मंत्री जितेन्द्र कुमार यादव ने किया।