फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewelry stolen with cash from house

मकान से नकदी सहित आभूषण चोरी

Tue, 19 May 2020 09:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen with cash from house
गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र से शस्त्रीनगर मुहल्ला में जिलाधिकारी आवास के पास स्थित एक मकान के चैनलगेट काट ताला तोड़कर हजारों नकदी, जेवरात सहित अन्य सामान उठा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ करते हुए जांच-पड़ताल की। नगर के शास्त्रीनगर मुहल्ला निवासी पियूषकांत राय के मकान के ऊपरी मंजिल पर बिरनो थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी राघवेंद्र राय बिहार के कनेरी गांव निवासी संदीप राय किराए पर रहते है। दोनों लोग सोमवार को घर पर नहीं था। रात में किसी समय चोर चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गए। राघवेंद्र राय के कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखा 20 हजार नकदी, सोने की सिकड़ी, झुमका, एलईडी टीवी ले जाने के साथ ही संदीप राय के कमरे को भी खंगाला। सुबह चोरी की जानकारी होने पर मकान मालिक ने किराएदारों को घटना से अवगत कराया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ करने के साथ ही जांच-पड़ताल किया। इस संबंध में गोराबाजार चौकी प्रभारी कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौका मुआयना किया गया। पीड़ित राघवेंद्र द्वारा 20 हजार नकदी, सोने की चेन, झुमका, पायल के साथ ही एक एलईडी टीवी चोरी की बात बताई गई, जबकि दूसरे पीड़ित संदीप राय के आने बाद पता चलेगा कि उनका क्या-क्या चोरी गया है। मामले की छानबीन करते हुए चोरों की तलाश शुरु कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed