फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   JD inspected Piku Ward

जेडी ने पीकू वार्ड का किया निरीक्षण

Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
JD inspected Piku Ward
जिला अस्पताल के पीकू वार्ड में माक ड्रील की जानकारी लेती वाराणसी मंडल की जेडी डा. मनीषा सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर चिकित्सकीय व्यवस्थाओं से जिला अस्पताल को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी क्रम में बीमार बच्चों को तत्काल इलाज उपलब्ध कराने का शुक्रवार को पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान शुक्रवार को वाराणसी मंडल की जेडी डा. मनीषा सिंह ने डॉक्टरों से उपकरणों के संचालन की जानकारी भी ली।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की भयावहता को देखते हुए तीसरी लहर से निपटने के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। जिला अस्पताल में 60 बेड का जहां पीकू वार्ड स्थापित कराया गया है। वहीं जिला महिला अस्पताल में 40 बेड का पीकू वार्ड बना है। इसके अलावा मुहम्मदाबाद, मनिहारी, सैदपुर और भदौरा सीएचसी पर ऑक्सीजन के पांच-पांच बेड भी सुरक्षित किए जा चुके हैं। इसके अलावा बाल रोग विशेषज्ञों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। ऐसे में इन तैयारियों का जायजा लेने के वाराणसी मंडल की जेडी डा. मनीषा सिंह और डब्लूएचओ की आशा राघवन जिला अस्पताल पहुंची। वहां के पीकू वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आईसीयू एवं एचडीयू वार्ड के साथ दवा की उपलब्धता की भी जानकारी ली। साथ ही बीमार बच्चों के एंबुलेंस से वार्ड तक लाने, उन्हें तत्काल ऑक्सीजन लगाने, वेंटिलेटर के संचालन एवं आईसीयू वार्ड से एचडीयू में शिफ्ट करने की पूरी जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों दिशा-निर्देश भी जारी किया। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुजीत मिश्रा, डॉ तनवीर, डा. केके सिंह, डा. दीपक तिवारी, डा. केएन चौधरी एवं डा. शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed