फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jamgir roaming in jam

भीषण जाम में हांफते रहे राहगीर

Thu, 08 Jun 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजीपुर Updated Thu, 08 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Jamgir roaming in jam
दुल्लहपुर बाजार में लगा जाम में फंसे लोग।
दुल्लहपुर। गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर स्थित दुल्लहपुर बाजार में अतिक्रमण की वजह से राहगीरों को आए दिन जाम की समस्या से रू-ब-रू होना पड़ रहा है। कभी आधा तो कभी एक से लेकर दो घंटे तक वाहनों के पहियों की कौन कहे, लोगों के पैर भी थम जा रहे हैं। गुरुवार को लोगों को दो घंटे तक जाम में हांफना पड़ा। जाम में सेना की गाड़ी सहित अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर जा रहे लोग फंसे रहे। 
विज्ञापन


गाजीपुर-आजमगढ़ मार्ग पर दुल्लहपुर बाजार स्थित है। इस बाजार का हाल यह है कि सुबह होते ही पटरियों के साथ सड़क तक दूकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया जाता है। इसके साथ ही बाजार में आने वाले लोग चार पहिया वाहनों को सड़क पर खड़ा करने के साथ बाइकों को आड़े-तिरछा खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम की समस्या पैदा हो जाती है।

विज्ञापन

आज सुबह करीब नौ बजे बाजार में देखते ही देखते भीषण जाम लग गया। आलम यह था कि वाहनों की कौन कहे, पैदल एक कदम भी बढ़ पाने में लोगों को सोचना पड़ रहा था। जाम में फंसे लोग आगे-पीछे निकलने को लेकर बहस से साथ ही किचकिच करते हुए मार्ग पर अतिक्रमण करने वालों को कोसते रहे। जाम में सेना का वाहन भी फंसा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस पर सवार सेना के जवान उतरकर जाम छुड़ाने में जुटे रहे। शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे लोग भी जाम में परेशान रहे। लोगों ने एसओ को फोन कर जाम से अवगत कराया। दो बाइकों पर सवार होकर चार पुलिस कर्मी पहुंचे, लेकिन अपनी बाइकों को जाम से निकालते हुए जलालाबाद की तरफ निकल गए।



दो घंटा बाद दिन में 11 बजे जाम समाप्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। दुल्लहपुर बाजार में अतिक्रमण के चलते आए दिन लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन मार्ग पर दूकानें लगाने वालों की सुधि नहीं ले रही है, जिसका खामियाजा आवागमन करने वालों को भुगतना पड़ रहा है।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed