फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jam hit on worker's death

मजदूर की मौत पर लगाया जाम

Wed, 07 Jun 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jam hit on worker's death
युवक की मौत के बाद सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाते थानाध्यक्ष ।
थाना क्षेत्र के बहुअरा गांव के पास सड़क किनारे बालू लदे ट्रक से बालू उतारते समय बुधवार को हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने घटना स्थल के पास स्थित दिलदारनगर-नगसर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोग मुआवजे और ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंच गई, मगर जब ग्रामीण नहीं माने तो तहसीलदार ओमप्रकाश और क्षेत्राधिकारी रामदरश यादव ने मौके पर पहुंचकर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ।  
विज्ञापन


 
दिलदारनगर-नगसर मार्ग स्थित बहुअरा गांव के पास सड़क किनारे चालक ने बालू लदे ट्रक को खड़ा कर दिया। ट्रक से बालू उतारने के लिए तीन मजदूर पहुंचे और उतारने लगे। कुछ देर बाद दो मजदूर ट्रक से नीचे उतरकर पानी-पीने लगे और तीसरा मजदूर दिलदारनगर गांव निवासी पिंटू राम (26) बालू उतारने में लगा रहा। इसी बीच ट्रक के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया और गंभीर रुप से झुलस गया। इस घटना में बालू उतार रहे मजदूर की मौके पर मौत हो गई। साथ ही ट्रक के अगले दोनों टायर फट गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव रखकर दिलदारनगर-नगसर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई तथा मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।  जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी रामदरश यादव और तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर मांगों के प्रति आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्रधिकारी जमानिया रामदरश यादव ने बताया कि ट्रक स्वामी से आर्थिक सहायता देने के आश्वासन पर मामला शांत हो गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed