फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jam drains will become waterlogging

जाम नालियां बनेंगी जलभराव का सबब

Wed, 07 Jun 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jam drains will become waterlogging
शहर के बड़ीबाग रोड पर जाम नाला। - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देगा। बावजूद इसके शहर के अधिकांश नालों और नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। इससे विभिन्न मुहल्लों में नाला और नालियां कूड़ा-कचरा से पटकर बजबजा रहे हैं। इसके अलावा नगर क्षेत्र में विभिन्न मार्गों पर नाला और नालियों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। अधिकांश कार्य आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। ऐसे में बारिश होने पर पानी निकासी में अवरोध उत्पन्न हो सकता है और लोगों को सड़कों और गलियों में जल भराव का संकट झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन



आम दिनों में भी नगर क्षेत्र के कई मुहल्लों में नाला-नालियों की सफाई न होने से लोग जल-जमाव की समस्या झेलते रहे हैं। बारिश के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। कुछ ही दिन बाद मानसून दस्तक देने वाला है। जिला अस्पताल, लालदरवाजा सहित एकाध मुहल्लों में नगरपालिका की तरफ से नाला-नालियों की सफाई कराई गई लेकिन नगर के अधिकांश नाला और नालियों की सफाई का कार्य प्रारंभ नहीं कराया गया। नवाबगंज, आमघाट, कलेक्टरघाट, टैक्सी स्टैंड, सकलेनाबाद सहित अन्य मुहल्लों में स्थित नाले पूरी तरह से कूड़े-कचरे से पटे हुए हैं। ऐसे में बारिश होने पर मार्गों और गलियों में जल-जमाव की समस्या उत्पन्न होगी। नगर के कई मार्गों पर नाला और नालियों का निर्माण महीनों से कराया जा रहा है।
विज्ञापन



नाला-नालियों के जाम होने का ही परिणाम है कि मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद नगर के विभिन्न मार्गों पर लोगों को जल-जमाव की समस्या से जूझना पड़ा था। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र आनंद ने कहा कि नगर के नाला-नालियों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। इस काम को बारिश से पहले पूरा करने के साथ ही अधूरा पड़े नाला-नालियों का निर्माण कार्य भी पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed